राजस्थान में 5वीं बोर्ड का रिजल्ट 97.47 प्रतिशत रहा:13 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का खत्म हुआ इंतजार, छात्राओं ने बाजी मारी


 राजस्थान में शिक्षा विभाग ने पांचवीं बोर्ड का रिजल्ट शुक्रवार को जारी कर दिया है। रिजल्ट 97.47 प्रतिशत रहा। इसमें छात्रों का रिजल्ट 97.29% और छात्राओं का रिजल्ट 97.66% रहा है।

परिणाम शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे जयपुर के शिक्षा संकुल में घोषित किया गया। इसके साथ ही राज्य के 13.30 लाख स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। पांचवीं बोर्ड में स्टूडेंट फेल नहीं किया गया है, 33 परसेंट से कम अंक लाने वाले स्टूडेंट्स को फिर से एग्जाम देना होगा।

कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े। इस परीक्षा परिणाम जारी करने के कार्यक्रम में शासन सचिव कृष्ण कुणाल, निदेशक सीताराम जाट भी उपस्थित रहे।

इस बार भी ग्रेड सिस्टम

पांचवीं बोर्ड स्टूडेंट्स को इस बार भी ग्रेड सिस्टम ही मिलेगा। जो पांच कैटेगरी में होगा। इनमें ए, बी, सी, डी और ई ग्रेड दी जाएंगी।

ई ग्रेड को फिर से परीक्षा देनी होगी

जिन स्टूडेंट्स को ई ग्रेड मिला है, उनको फिर से परीक्षा देनी होगी। इस परीक्षा में पास नहीं होने पर भी अगली क्लास में प्रमोट कर दिया जाएगा। फेल वाले विषयों को फिर से पढ़ना होगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post