किशोर ने सुसाइड किया:कमरें में गमछे से फंदा लगाया, भाई फोन पर बात करता हुआ आया तो पता लगा, कारणों का नहीं हुआ खुलासा

 

जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र में एक किशोर के सुसाइड करने के मामला सामने आया है। उसने गुरुवार को घर पर ही गमछे से फांसी लगा ली। पता लगने पर परिजनो उसे नीचे उताऱा। उसकी सांसे चल रही थी। किशोर को इलाज के लिए हॉस्पिटल लाए। देर रात उसकी मौत हो गई। कोटा एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।फ़िलहाल सुसाइड के कारण सामने नही आए है। परिजनों ने भी बातचीत से इनकार कर दिया। किशोर प्रियांशु गौतम (17) संजय गांधी नगर का रहने वाला था। उसने बाहरवीं का एग्जाम दिया था। कुछ समय पहले ही उसका रिजल्ट आया था। बाहरवीं में उसके 72%अंक आए थे। सुल्तानपुर थाना हेड कॉन्स्टेबल बाबूलाल ने बताया कि घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे के आसपास की है। प्रियांशु अपने कमरे में था। घर में मां, छोटा भाई, दादा, चाचा भी थे। छोटा भाई फोन पर बात करते करते कमरें के पास गया तो प्रियांशु फांसी पर लटका हुआ था। उसने गमछे से फंदा लगा रखा था। पता लगने पर परिजनों ने उसे नीचे उतारा और इलाज के लिए उसे लेकर सुल्तानपुर निजी हॉस्पिटल के लिए रवाना हुए घटना के वक्त पिता अपनी दुकान पर थे। पता लगने पर वो भी दुकान से रवाना हुए। निजी हॉस्पिटल से प्रियांशु को कोटा रैफर किया। प्रियांशु का कोटा के निजी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। रात 2 बजे करीब उसकी मौत हो गई। परिजनों ने तनाव या टेंशन में होने जैसी बात नहीं बताई। सुसाइड के कारणों की जांच की जा रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post