जमीनी विवाद को लेकर वाट्सप कॉल पर धमकी, फिर 5 लाख रुपये की मांग कर की मारपीट, तीन गिरफ्तार

जमीनी की खरीदी को लेकर उपजे विवाद में वाट्सप कॉल पर समझौता करने की धमकी के बाद 5 लाख रुपये  की मांग कर लाठियों से मारपीट करने की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि थाना पिडावा में फरियादी से 5 लाख रूपये की मांग कर धमका कर मारपीट करने वाले 3 आरोपी की गिरफतारी की गई है। बीती 24 मई 2025 को थाना पिडावा पर खारपाकलां निवासी युवराज पुत्र मोहनलाल पाटीदार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसने जो जमीन खरीदी थी, उसको लेकर शिवसिंह नामक व्यक्ति ने वापस करने का कहा और उसके बाद काल और वाट्सप काल से अवधेष नाम के व्यक्ति ने समझौता करने की धमकी दी। बात नही मानने पर 05 लाख रूपये की मांग कर जान से मारने की धमकी दी। दिनांक 24 मई को गांव के बस स्टेण्ड पर अचानक एक मोटर साईकिल पर मुहँ बांधकर लकडिया लेकर चार व्यक्ति आये और समझौता करने की धमकिया देने लगे। बोले कि हमे शिवसिंह ने तुमको खत्म करने के लिये भेजा है। फरियादी बको रोककर लकडियो से ताबडतोड मार पिटाई की। उसके बाद चारो भाग गए। पिडावा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये अत्ति पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा व वृत्ताधिकारी पिडावा सुनील कुमार के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन कर मुलजिमान की तलाश पतारसी की। अवधेश पिता रमेशचन्द जाति खटीक उम्र 24 साल निवासी दुबलिया थाना सुनेल, प्रकाश पिता प्रहलाद जाति केवट उम्र 24 साल निवासी राजगढ़ थाना मिश्रोली व भरतलाल पिता उमरावलाल जाति केवट उम्र 26 साल निवासी राजगढ़ थाना मिश्रोली जिला झालावाड को डिटेन कर गिरफ्तार किया गया। प्रकरण हाजा में अनुसंधान जारी है।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post