ब्लाक एवं नगर कांग्रेस कमेटी भवानीमंडी द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू की 61 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कोंग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नगर कांग्रेस कार्यालय में पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तौलिया, विधानसभा प्रत्याशी चेतराज गहलोत, वरिष्ठ पार्षद हखिम खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पंडित नेहरू ने देश में हरित क्रांति लाकर आजादी के बाद खुशहाली प्रदान की। आज हमारे नजदीक गांधी सागर बांध पंडित नेहरू की देन है, जिससे क्षेत्र में फसलों को पर्याप्त मात्रा में नहरों के द्वारा खेतों में पानी पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर उपस्थित, नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश बोहरा, नगर कांग्रेस अध्यक्ष विनय आस्तौलिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश करावन, वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद हखिम खान, प्रदेश कांग्रेस सेवादल सचिव अख्तर अली, पार्षद हरीश राठौर, ब्लाक कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष आंनद काला, मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मोहम्मद सलीम खान,पार्षद राजिक अंसारी, राम बैरवा, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष हफिज खान,जिला सेवादल कोर्डिनेटर अविनाश परमार, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष हसीब चौधरी, पीरु लाल नगर सचिव, विक्की बैरवा नगर सचिव, नगर सचिव ,राकेश चावला सेवादल नगर अध्यक्ष, रोहित योगी वरिष्ठ कांग्रेस नेता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पप्पू लाल,लखन बैरागी, राहुल कुमार आदि उपस्थित रहे।
भवानीमंडी के कोंग्रेजनो ने पंडित नेहरू की पुण्यतिथि मनाई, बोले नजदीक में गांधीसागर उन्हीं की देन
Shivani Rathor
-
0
Tags:
राजस्थान न्यूज
Post a Comment