झालावाड़:जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि दिनांक 24/05/ 2025 को वनकर्मियो के गश्तदल द्वारा ग्राम कलमण्डी खुर्द में अवेध खनन कर जाते हुवे एक ट्रेक्टर को रुकवाया जाने पर 15 से 20 लोगो ने वनकर्मियो के साथ मारपीट की और राजकार्य में बाधा पहुंचाई। जिस पर थाना सदर झालावाड़ में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। दो अभियुक्त रविन्द्र सिंह व रवि सेन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजकार्य में बाधा पहुंचाने वाले अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा व वृत्ताधिकारी वृत्त झालावाड हर्षराज सिंह खरेड़ा आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी सदर झालावाड़ रामस्वरुप राठौर के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम द्वारा आसूचना संकलन कर कड़ी मेहनत व लगन से दिनांक 26.05.2025 को दो अभियुक्त रविन्द्र सिंह पुत्र शम्भूसिंह जाति राजपुत निवासी कलमण्डी खुर्द थाना सदर झालावाड व रवि पुत्र राधेश्याम उर्फ श्यामलाल जाति नाई निवासी कलमण्डी खुर्द थाना सदर झालावाड़ को डिटेन कर बाद में पूछताछ व अनुसंधान के उपरांत गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है। कार्यवाई में सदर झालावाड़ पुलिस टीम के महावीर सिंह एएसआई, कॉन्स्टेबल रामनिवास, रुपेश, मांगीलाल के सहयोग रहा।
Post a Comment