मेघवाल विकास समिति की बैठक, सामूहिक विवाह सम्मेलन में बची राशि से छात्रावास में कमरा निर्माण का निर्णय

झालावाड़ मेघवाल विकास समिति के पास सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर कुल राशि 3,03,610 एकत्रित हुई थी, जिसमें विवाह सम्मेलन में  कुल 1,76,924  खर्च हुवे और शेष 1,29,686 रुपए बचे। शेष राशि को विकास समिति छात्रावास में कमरा निर्माण के लिए उपयोग करने का  सर्वसहमति से प्रस्ताव लिया गया। झालावाड़ मेघवाल विकास समिति जिलाध्यक्ष भागीरथ वर्मा ने बताया कि सभी भामाशाह ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, जिस वजह से जो राशि एकत्रित हुई। उससे सम्मेलन में खर्च किया और बाकी का पैसा छात्रावास में काम लिया जाएगा। अध्यक्ष भागीरथ वर्मा ने समस्तजनों का आभार व्यक्त किया। मीटिंग में अध्यक्ष भंवरलाल मेघवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बापूलाल वर्मा, मेघ सेना जिलाध्यक्ष लालचंद वर्मा, रतिराम मेघवाल, राधेश्याम मेघवाल, छितरलाल मेघवाल, छतरपुरा ब्लॉक अध्यक्ष राजू मेघवाल आदि मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post