सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चतुर्थ के लिए डीआरआरपी केन्डीडेट रोड़ एवं सीएनसीपीएल के प्रस्तावों के अनुमोदन हेतु गुरूवार को जिला परिषद की विशेष साधारण सभा की बैठक का आयोजन जिला प्रमुख प्रेम बाई दांगी की अध्यक्षता में जिला परिषद के सभागार में किया गया।बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 6 सड़कों के अनुमोदन हेतु साधारण सभा के सदस्यों के समक्ष प्रस्ताव रखा गया। जिसका सभी जनप्रतिनिधियों, सदस्यों एवं अधिकारीगणों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पंचायत समिति भवानीमण्डी में सम्पर्क सड़क से हरीसिंह का खेड़ा, सरोद से नयाखेड़ा, सम्पर्क सड़क से करणपुरा तथा पंचायत समिति खानपुर में बाघेर भीमसागर सारोला रोड़ से जावरा, तारज बरेड़ा रोड़ से कंगनीखेड़ा व तारज बरेड़ा रोड़ से बोरखेड़ी सड़क का अनुमोदन किया गया। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र मनोहरथाना के विधायक गोविन्द रानीपुरिया, विधानसभा क्षेत्र खानपुर के विधायक सुरेश गुर्जर सहित विभिन्न पंचायत समितियों के प्रधान एवं जिला परिषद् सदस्यों ने सदन के समक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में बिजली, पानी, सड़क सहित आमजन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।
जिला परिषद की विशेष साधारण सभा, पीएम ग्राम सड़क योजना के तहत 6 सड़कों का अनुमोदन
Shivani Rathor
-
0
Tags:
लोकल न्यूज
Post a Comment