झालावाड़ में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद झालावाड़ शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जो गोविंद भवन से शुरू होकर शहीद निर्भय सिंह सर्कल पर समापन हुई। शहर के प्रमुख चौराहे से गुजरी तिरंगा यात्रा का खास आर्कषण तिरंगा यात्रा में सबसे पहले शहीदों की वीरांगना सहित रिटायर्ट पूर्व सैनिक मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा में जिले के सभी जनप्रतिनिधि विधायक और शहरवासीयों ने हाथों में तिरंगा लिए चल रहे थे और सैनिकों के सम्मान में नारे लगा रहे थे। तिरंगा यात्रा का शहरभर में जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
सेना के सम्मान में निकली तिरंगा यात्रा, रिटायर्ट पूर्व सैनिक रहे खास आर्कषण
Shivani Rathor
-
0
Tags:
राजस्थान न्यूज
Post a Comment