झालावाड़: करीब 6 माह पूर्व तहसील झालरापाटन में फर्जी पट्टे तैयार कर रजिस्ट्री लीज डीड पंजीयन हेतु आवेदन करने वाले फरार अभियुक्त मुकेश मेघवाल को थाना कोतवाली मय टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। पुलिस रिमाण्ड लेकर गहनता से पूछताछ की जा रही है, ताकि अन्य भूखण्डो के फर्जी पट्टे तैयार करने के गिरोह के बारे में पता लगाया जा सके।
पिछले साल 15 दिसम्बर, 2024 को थाना कोतवाली पर नगर परिषद आयुक्त झालावाड से एफआईआर दर्ज हेतु रिपोर्ट इस आश्य की प्राप्त हुई कि मुकेश कुमार पुत्र पीराराम निवासी हरीनगर राधारमण के सामने झालावाड एवं स्थाई पता सुखबासनी मोगास डेगाना, नागौर के द्वारा राजस्व ग्राम गोपालपुरा तहसील झालरापाटन, जिला झालावाड के खसरा संख्या 134/95, 135 स्थित साई अंश योजना के भूखण्ड संख्या 53, 54 एवं 55, 56 कुल साईज 4000 वर्गफीट के पटटे दिनाक 16.04.2024 अंकित किया जाकर पट्टा विलेखों के पंजीयन हेतु कार्यालय उपपंजीयक, झालरापाटन में प्रार्थना-पत्र दिया गया है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक ने धोखाधड़ी की बढ़ती वारदातो के मध्यनजर रखते हुये उक्त प्रकार की वारदातो की रोकथाम व अपराधियो पर नकेल कसने और प्रभावी कार्यवाही हेतु अपराधियों की धरपकड हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा के निर्देशन में वृत्ताधिकारी वृत्त झालावाड हर्षराज सिंह खरेड़ा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली रामकेश मीणा के नेतृत्व में टीम गठित कर मुलजिम को गिरफ्तार किया गया।
सट्टे में करोड़ो हारा तो फर्जी पट्टे बनाने लगा
आरोपी से पूछताछ पर बताया कि लॉक डाउन के समय क्रिकेट सट्टे में 6 करोड का कर्ज होने पर कर्ज उतारने हेतु नगर परिषद कार्यालय झालावाड से अभियुक मोहरे (सील) नगर परिषद आयुक्त झालावाड, कनिष्ट अभियंता नगर परिषद झालावाड नगर परिषद झालावाड एवं नगर परिषद झालावाड की गोल मोहर व भूखण्ड पट्टा फार्म पट्टा फार्मों पर कूट रचना कारित कर भूखण्डो के फर्जी पट्टे तैयार किये और उन पर परिषद कार्यालय की मोहरे (सील) लगा कर भूखण्ड पट्टा तैयार कर रजिस्ट्री लीज डीड हेतु रजिस्ट्रार कार्यालय झालरापाटन में आवेदन किया।
Post a Comment