झालरापाटन नगर पालिकाध्यक्ष पति के साथ मारपीट व लूट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रेकी कर बनाई थी फिरौती की योजना

झालरापाटन: जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर ने बताया प्रेस नोट जारी कर बताया कि मनीष चॉदवाड के साथ मुख्य आरोपी मोनू राठौर द्वारा अपने 5 साथियों के साथ मिलकर कसारा बाजार में 5 लाख रूपये की फिरौती के लिये मारपीट की और 5 हजार रूपये लूट कर ले गया। आरोपी की शीघ्र गिरफतारी हेतु 5 हजार रूपये ईनाम की घोषणा की गई थी। उक्त आपराधिक पडषन्त्र के संबंध में समस्त पहलूओ पर अनुसंधान कर घटना का मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ मोनू राठौर घटना के बाद से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफतारी हेतु पृथक- पृथक पुलिस टीमें गठित कर मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ मोनू को कोटा से गिरफ्तार किया गया। मुलजिम से अपराध की घटना के संबंध में गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।

यह हुई थी वारदात 

फरियादी मनीष चांदवाड पुत्र धन्नालाल जैन निवासी अखाडे की गली बालाजी के मन्दिर के सामने झालरापाटन ने इस आशय की रिपोर्ट दर्ज करवाई की दिनांक एक मई की रात्रि को समय 09.30 बजे कसारा बाजार से खुद के घर पर स्कूटर से जा रहा था। तभी मोनू राठौर अपने 5 साथियों के साथ दो मोटरसाईकिलो पर आया और 5 लाख रूपये की फिरौती की मांग कर मारपीट करने लगा। पिस्टल दिखाकर जबरन 5 हजार रूपये निकाल कर ले गया। रिपोर्ट कराने पर जान से मारने की धमकी दी। 

वारदात का तरीका 

मुख्य आरोपी मोनू राठौर उर्फ मोनू शुटर द्वारा करीबन एक माह पूर्व से नगर पालिका अध्यक्ष के पति मनीष चाँदवाड के साथ फिरौती व मारपीट की घटना को अन्जाम देने के लिये अनुरागसिह उर्फ मोनू राजपूत से दो विश्वासपात्र व्यक्ति मंगवा कर मुख्य आरोपी राजकुमार उर्फ मोनू राठौर द्वारा कलाम की टाल पर घटना की योजना बनाकर कस्बा झालरापाटन में मनीष चाँदवाड की तलाश करने में अपने भाई सुरेन्द्र उर्फ सोनू व अमन राठौर उर्फ चक्षु का सहयोग प्राप्त कर रेकी करवाई और कसारा बाजार में मनीष चाँदवाड के मिलने पर मुख्य आरोपी द्वारा अपने साथियों के साथ घटना को अन्जाम देकर मोटरसाईकिल से फरार हो गया। उक्त आपराधिक पडषन्त्र के संबंध में समस्त बिन्दुओ पर अनुसंधान कर घटना के संबंध मे गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post