'एनिमल', 'ब्रह्मास्त्र', 'संजू' जैसी बेहतरीन फिल्में दे चुके अभिनेता रणबीर कपूर की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है. हालांकि अपनी डेब्यू फिल्म के दौरान रणबीर को एक सीन के लिए 100 टेक देने पड़ गए थे. तब जाकर डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने शॉट ओके किया था.
ऋषि कपूर और नीतू कपूरके बेटे रणबीर कपूर को बॉलीवुड में काम करते हुए 17 साल से ज्यादा वक्त हो चुका है. इस दौरान एक्टर की ज्यादातर फिल्में हिट रही हैं. तब ही तो उन्हें आज की जेनरेशन का सबसे चर्चित स्टार माना जाता है और वो सुपरस्टार का दर्जा भी हासिल कर चुके हैं. ‘एनिमल’, ‘ब्रह्मास्त्र’, ‘संजू’ जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में फैंस ने उनकी शानदार अदाकारी को देखा है, लेकिन अपनी डेब्यू फिल्म के दौरान रणबीर काफी नर्वस थे. पहली फिल्म ‘सांवरिया’ के दौरान तो एक सीन के लिए रणबीर को 100 से ज्यादा टेक देने पड़ गए थे. इसके बाद सांवरिया के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने शॉट ओके किया था. लेकिन 100 से ज्यादा टेक देने के चलते रणबीर की कमर में दर्द होने लगा था.
इस सीन के लिए दिए 100 से ज्यादा टेक
रणबीर की कमर में होने लगा था दर्द
डिजास्टर हुई थी ‘सावंरिया’
टिकट खिड़की पर रणबीर और सोनम की पिक्चर बुरी तरह पिटी थी. सांवरिया को 45 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था. लेकिन इसने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 22.31 करोड़ रुपये कमाए थे. इस लिहाज से पिक्चर डिजास्टर साबित हो गई.

Post a Comment