गिफ्ट बहाना, यहां था निशाना… कौन है आदित्य रॉय कपूर के घर में घुसी ये महिला?

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर इस वक्त चर्चा में हैं. वजह है वो अज्ञात महिला, जिसने बीते दिनों उनके घर में घुसपैठ की. हालांकि, जब यह वाकया हुआ, उस वक्त एक्टर घर पर नहीं थे. गिफ्ट देने का बहाना लेकर वो घर में घुसी और फिर जाने से मना करने लगी. यूं तो महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. लेकिन यहां जानिए वो महिला कौन है और कहां से आई थी.

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के घर से बीते दिनों एक हैरान करने वाले वाक्या सामने आया. जब एक अज्ञात महिला ने एक्टर के घर में घुसपैठ की. जब यह घटना हुई, उस वक्त आदित्य रॉय कपूर घर पर नहीं थे. वो उस वक्त शूटिंग के लिए बाहर गए थे. पुलिस के मुताबिक, 6 बजे के करीब वो एक्टर के घर पर पहुंची थी. 47 साल की महिला ने खुद को आदित्य की फैन बताया है, यहां तक कि घर से जाने से भी इनकार कर रही थी. फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. पर यहां जानिए वो महिला कौन है? दुबई कनेक्शन, गिफ्ट का बहाना लिए क्या निशाना था?

आदित्य के घर में घुसी महिला कौन है?

सलमान खान के बाद जब आदित्य रॉय कपूर के घर में अज्ञात महिला ने घुसपैठ की, तो हर कोई हैरान रह गया. मामला उस वक्त शुरू हुआ, जब एक्टर घर पर नहीं थे. अज्ञात महिला ने आदित्य रॉय कपूर के घर की घंटी बजाई. इस दौरान गेट खोलने के लिए उनकी हाउस हेल्प संगीता पवार आई. सबसे पहले महिला का सवाल था कि- क्या यह आदित्य का घर है? हालांकि, जैसे ही उसे हां में जवाब मिला, तो क्या बोलकर घर में घुसी. 5 प्वाइंट्स में सबकुछ समझिए.


0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post