झालावाड़ : भारतीय किसान संघ का जिला बैठक,आजमी जून माह में होगा अभ्यास वर्ग

भारतीय किसान संघ की जिला बैठक किसान भवन झालावाड़ में जिला  उपाध्यक्ष रामचन्द्र पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। प्रान्त अध्यक्ष शंकरलाल नागर ने बताया कि 10 जून से पूर्व शेष रही ग्राम समितियों का गठन करना और सभी का प्रशिक्षण करवाना बहुत जरूरी है। बैठक में जिला अभ्यास वर्ग और सभी तहसीलों के आगामी जून माह में  अभ्यास वर्ग की प्रभावी योजना तैयार की गई। जिले की विभिन्न समस्याओं प्रधानमंत्री फसल बीमा क्लेम, मुआवजा, सहकारी समितियो के गबन, नहरों का सुदृढ़ीकरण, कृषि विद्युत कनेक्शन में ठेकेदारों की मनमानी को लेकर जिला कलेक्टर को सोमवार को मिलने की योजना तैयार की जाएगी। प्रांत संगठन मंत्री परमानन्द ने बताया है कि जिसमें ग्राम समितीयां बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने लिया। आगामी समय में समस्त ग्राम समितियां को सक्रिय कर प्रशिक्षण की योजना बनाई गई।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post