किराया नहीं चुकाने पर अस्पताल प्रशासन ने खाली कराई दुकान

झालावाड़: एसआरजी जिला अस्पताल प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। अस्पताल परिसर में साइकिल स्टैंड के पास स्थित एक दुकान को पुलिस और गार्ड्स की मौजूदगी में खाली कराया गया। अस्पताल अधीक्षक अशोक शर्मा ने बताया कि दुकान नंबर 6 का कॉन्ट्रैक्ट 2018 -19 में ही समाप्त हो गया था।दुकानदार पर लाखों रुपए का किराया बकाया था। प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन किराया जमा नहीं किया गया। मामले में एक और अहम तथ्य सामने आया है।दुकानदार 2008 से रोगी प्रतीक्षालय की जगह पर अवैध रूप से कैंटीन का संचालन कर रहा था। अस्पताल प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह स्थान कैंटीन के लिए नहीं, बल्कि मरीजों के प्रतीक्षालय के लिए आरक्षित है। कार्रवाई के दौरान एसडीएम अभिषेक चारण समेत अस्पताल के कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने बताया कि अब इस जगह का उपयोग मरीजों के हित में किया जाएगा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post