भैसोदामण्डी: अपने बीमार पिता के लिए दवा लेने जा रहे मालीपुरा निवासी एक युवक की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना बाईपास कुंडीखेड़ा तिराहे के पास की बताई जा रही है। मृतक के बड़े भाई शंकर गुर्जर ने बताया कि वे दोनों भाई दोपहर करीब 2 बजे भानपुरा से भवानीमंडी आए थे। पिता नंदलाल की तबियत खराब होने के कारण राजेन्द्र देशी दवा लेने मांडवी तिराहे की ओर जा रहा था। इसी दौरान पचपहाड़ की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने राजेन्द्र को टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
राहगीरों ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायल राजेन्द्र को राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शंकर गुर्जर का बयान दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस आरोपी वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। बता दे कि मृतक राजेन्द्र गुर्जर भैसोदा मण्डल भाजपा युवा मोर्चा का कार्यालय मंत्री भी था। वही उसके परिवार दो मासूम बच्चें, पत्नी और बीमार पिता है।
Post a Comment