झालावाड़: घाटोली थाना क्षेत्र के हरिपुरा पाड़लिया गांव निवासी एक वृद्ध की घर में सोते समय मकान की दीवार गिरने से इलाज के दौरान झालावाड़ अस्पताल में बीती रात मौत हो गई।
हेड कांस्टेबल बाबूलाल मीणा ने बताया कि मांगीलाल (85) पुत्र भेरूलाल माली शुक्रवार रात करीब शाम 7 बजे अपने घर मे सो रहे थे, इसी बीच आंधी तूफान आने के दौरान मकान की पीछे स्थित पेड़ टूटने से वह मकान की दीवार अंदर की तरफ गिरने से वह घायल हो गया। परिजन उसे पहले अकलेरा ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रेफर कर दिया। झालावाड़ अस्पताल में इलाज किया जा रहा था, इसी बीच बीती रात करीब 1:30 बजे अचानक तबीयत खराब होने पर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने घाटोली पुलिस को सूचना दी और शनिवार सुबह पुलिस झालावाड़ पंहुची। पुलिस ने परिजनों की ओर से रिपोर्ट लेकर संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला दर्ज कर लिया है। वही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Post a Comment