नगर परिषद का अतिक्रमण के खिलाफ एक्शन,मेन रोड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाया

सोयतकला में प्रशासन के आदेश के बाद नगर परिषद की टीम एक्शन में नजर आई। इंदौर कोटा राजमार्ग से माधव चौक में जाने वाले रास्ते में जगह- जगह दुकानदारों द्वारा वर्षों से हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मुहिम शुरू की। नगर परिषद ने जेसीबी और ट्रैक्टर से पुलिस बल सहित ताबड़तोड़ करवाई की। माधव चौक से लेकर बस स्टैंड तक रास्ते में जगह- जगह दुकानदारों द्वारा बनाए गए चढ़ाव और लगाए गए टीन सेट को तोड़ा गया। 

जिसका कहीं लोगों द्वारा विरोध भी किया गया, तो कहीं लोगों ने अपनी मर्जी से भी अतिक्रमण को हटाया। बता दें कि कई वर्षों के बाद नगर परिषद अतिक्रमण हटाने को लेकर एक्शन मोड में नजर आई। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह कार्रवाई यही तक ही सीमित रहेगी या फिर नगर में जगह-जगह हो रहे अतिक्रमण पर नगर परिषद एक्शन लेगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post