झालावाड़ जिले के ग्राम बामनदेवरिया में अंगदान के कार्य को ओर अधिक गति प्रदान करने के लिए संभागीय आयुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत व जिला कलेक्टर झालावाड़ अजय सिंह राठौड़ ने नेत्रदान व अंगदान कर चुके परिवारों के घर पहुँचे। वही ग्रामवासियों के सामने एक चांदी का पीपल पत्र एवं श्री महर्षि दधीचि सम्मान पत्र प्रदान करके दोनों परिवारों को सम्मानित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह के बाद अब देश के राज्यों में अंगदान का प्रतिशत कुछ बढ़ने लगा है। राजस्थान में अभी तक 58 से अधिक ब्रेनडेड देवतुल्यों के अंगदान हो चुके हैं। जिनसे अनेक ऐसे व्यक्तियों को नया जीवन मिला है।
स्वर्गीय विष्णु प्रसाद के घर नेत्रदानी परिवार को गौरवान्वित करती हुई पट्टीका लगाते हुए संभागीय आयुक्त शेखावत ने कहा कि, अंगदानी परिवार को सम्मानित कर, हम स्वयं भी गौरवान्वित हुए हैं। अंगदाता ईश्वर तुल्य ही है, जो खुद मृत्यु को प्राप्त हो गए पर अपने दान किए अंगों से उन लोगों को जीवन दे गये है। अंगदान एक ऐसा कार्य है,जो न केवल एक जीवन को बचाता है, बल्कि समाज में एक नई आशा और विश्वास को भी जगाता है।
Post a Comment