कंजर समुदाय की बैठक में चली बंदूके, झगड़ा खत्म करने के लिए रखी थी बैठक

झालावाड़ के उन्हेल थाना क्षेत्र के कंजर डेरे हाजडिया में फायरिंग का मामला सामने आया है। फायरिंग कंजर समुदाय के दो पक्षो के बीच हुई। कंजर समुदाय में आपसी झगड़ा को खत्म करने के लिए समुदाय के लोग एकत्र हुवे थे। इसी दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई, कि फायरिंग तक हो गई। 

बामनदेवरिया व कोलवा के कंजरो ने हाज़ड़िया के कंजरों पर फायरिंग की। फायरिंग में करीब एक दर्जन कंजर समुदाय के लोग घायल हो गए। जिनको सीएचसी चौमहला व पीएचसी उन्हेल में उपचार के बाद झालावाड़ रेफर किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post