पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई, नगर कोंग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

भवानीमंडी: राजवी गांधी पंचायती राज संघटन द्वारा जिला अध्यक्ष जोरावर सिंह चौहान के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा नगर कांग्रेस कार्यलय में आयोजित की गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर समस्त पदाधिकारीयो द्वारा उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद राजीव गांधी पंचायत राज संगठन प्रदेश कार्यालय द्वारा प्राप्त निर्देश अनुसार 74 वे संवैधानिक संशोधन पर भी चर्चा की गई। जिला उपाध्यक्ष RGPRS आनन्द काला ने बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन को स्व राजीव गांधी जी के नाम से शुरू किया गया था, क्योंकि पंचायतीराज को संवैधानिक दर्जा दिलवाने की सोच सर्वप्रथम उन्ही की थी। आधुनिक भारत के निर्माता व भारत में आई टी क्षेत्र में पहल करवाने वाले स्व राजीव गांधी थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post