अनोखे अंदाज में मां को दी श्रद्धांजलि, पुण्यतिथि पर बेटे- बहू द्वारा नेत्रदानी संकल्प

सोयतकलां: समाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह राठौड़ पिता नारायण सिंह राठौड़ एवं उनकी धर्मपत्नी सुनीता राठौड़ पति जितेंद्र सिंह राठौड़ के द्वारा अपनी मां स्वर्गीय रतन बाई के द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर मृत्यु के उपरांत नेत्रदान देने का वचन पत्र भारत विकास परिषद आगर मालवा के नाम भरकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोयतकला में पदस्थ नर्सिंग ऑफीसर अशोक मेहरा को प्रदान करते हुए स्वास्थ्य विभाग को प्रेषित किया। सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र सिंह राठौड़ और उनकी धर्मपत्नी सुनीता राठौड़ ने बताया कि आज से 2 वर्ष पूर्व 21 मई 2023 को उनकी माता जी का निधन हो गया था। उनकी दूसरी पुण्यतिथि पर नेत्रदान करने का संकल्प लिया।दोनों पति- पत्नी द्वारा मरणोपरांत नेत्रदान करने का संकल्प पत्र भरा, क्योंकि नेत्र की कीमत नेत्रहीन ही समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि मरने के बाद भी वह किसी के काम आ सके  दुनिया में इससे बड़ा दूसरा कोई पुण्य का काम नहीं है। उन्हें खुशी है कि उनके मरणोंपरांत उनकी आंखों से किसी के जीवन में रोशनी लौट कर आ जाएगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post