त्रिनेत्र गणेश के पैदल श्रद्धालुओं को वन विभाग ने रोका:टाइगर मूवमेंट के कारण नहीं दिया प्रवेश, विरोध में लोगों ने किया भजन-कीर्तन

 

रणथंभौर टाइगर रिजर्व में एक बार फिर से शुक्रवार सुबह विरोध-प्रदर्शन देखने मिला। यहां चतुर्थी पर पैदल यात्रियों को वन विभाग ने प्रवेश नहीं दिया। जिसके चलते यह प्रदर्शन देखने को मिला। यहां श्रद्धालुओं ने जोगी महल गेट पर भजन‌ कीर्तन कर प्रदर्शन किया।

प्रवेश से रोका तो किया भजन-कीर्तन जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह चतुर्थी होने के चलते त्रिनेत्र गणेश की परिक्रमा करने के लिए यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इन सभी श्रद्धालुओं को वन विभाग ने नेशनल पार्क के जोगी महल गेट पर रोक दिया। जिससे श्रद्धालुओं की चतुर्थी की परिक्रमा नहीं हो सकी, इससे नाराज होकर श्रद्धालुओं ने जोगी महल गेट के सामने पड़ाव डाल दिया। नाराज श्रद्धालुओं ने जोगी महल के सामने बैठकर भजन कीर्तन शुरू कर दिया।

उल्लेखनीय है कि त्रिनेत्र गणेश परिक्रमा मार्ग में टाइगर मूवमेंट होने के कारण वन विभाग ने परिक्रमा का रास्ता बंद किया। फिलहाल श्रद्धालुओं का कहना है कि उन्हें जब तक परिक्रमा नहीं करने दी जाएगी, जब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। आपको बता दे कि यहां‌ कुछ समय में टाइगर हमले में 2 लोगों की मौत हो गई थी। यहां बाघिन टी-84 ऐरोहेड की फीमेल शावक कनकटी के हमले में 7 वर्षीय बालक कार्तिक सुमन और एक रेंजर की मौत हो गई थी। वहीं अभी भी रणथंभौर दुर्ग में टाइगर मूवमेंट बना हुआ है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post