पुलिस थाना भवानीमण्डी में जिला पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देशानुसार कानुन व शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु सी.एल.जी. सदस्य, शांति समिति सदस्यो की मिटिंग का आयोजन किया। थाना क्षेत्र के सी.एल.जी. सदस्य, शांति समिति सदस्यो को क्षेत्र में शांति व कानून व्यवस्था बनाये रखने की समझाइश की। आपसी भाईचारा, सामाजिक व सांप्रदायिक सोहार्द बनाये रखने की अपील की। सार्वजनिक जीवन में ऐसा कोई कार्य नहीं करें, जो असंवैधानिक हो व गैर कानूनी हो।
प्रशासन के दिशा निर्देशों की पूर्ण पालना करें। किसी भी प्रकार का विवाद होने पर प्रशासन को सबसे पहले अवगत करवाये, ताकि त्वरित कानूनी कार्यवाही की जा सके। सोशल मीडिया पर झूठे व भ्रामक तथ्यो वाली जानकारी शेयर ना करे व तथ्यो की प्रमाणिकता की अवश्य जांच करें। साइबर हेल्प लाईन नंबर 1930 पर व आपातकालिन हेल्प लाईन नंबर 112/100 पर कॉल करें।
Post a Comment