पखे की एंगल पर लटक रहा था ब्लैक कोबरा, 4 फीट लंबे सांप को देखकर परिवार डरा

कोटा शहर में दो अलग-अलग इलाकों के मकानों में सांप घुसने की घटना सामने आई है। कंसुआ इलाके के एक मकान में छत के टीन शेड के सहारे एक ब्लैक कोबरा सीलिंग फैन पर आ गया। लोहे के एंगल पर जाकर लटक गया। वहीं बजरंग नगर में कोबरा सांप फ्रिज के पास लगे सोफे में जाकर छिप गया। रेस्क्यूर ने दोनों सांप को पकड़ा और जंगल में रिलीज किया।

रेस्क्यूर रॉकी डैनियल ने बताया- कंसुआं इलाके में ब्लैक कोबरा सांप सीलिंग फैन की एंगल पर लटका हुआ था। दहशत के कारण परिवार के तीन चार लोग कमरे के बाहर खड़े थे। सहयोगी गिरीश श्रृंगी की मदद से 4 फीट लंबे कोबरा सांप को 10 मिनट में पकड़ा। और सुरक्षित जंगल में रिलीज किया। तब जाकर मकान में मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

स्नैक केचर गोविंद शर्मा ने बताया कि बजरंग नगर गणेशपुरी धाम कॉलोनी के मकान में कोबरा सांप घुस गया। सांप फ्रिज के पास लगे सोफे में जाकर छिप गया। सूचना पर मौके पर गया। सोफे के कवर को फाड़ा। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद 5 फीट लंबे कोबरा को रेस्क्यू कर जंगल में रिलीज किया।

रेस्क्यूर ने बताया कि बारिश के चलते बिलो में पानी भरने से सांप सूखी व सुरक्षित जगह जा रहे है। यही कारण है कि आए दिन सांप घरों में घुस रहे है। इनसे बचाव के लिए घर के आस पास कूड़ा कचरा नही फैलाए। जिससे कि चूहे आना शुरू हो। चूहे के शिकार की तलाश में सांप आबादी में आते है। फालतू के कबाड़ को घर से दूर रखें। रात के समय बाहर जाए तो जूते पहनकर निकले, टोर्च की सहायता ले। सांप दिखने पर उसे मारे नही रेस्क्यूर को कॉल करें।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post