सोयतकला: त्योहारों के मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने और सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर आयोजित होने वाले शांति समिति की बैठक को विभिन्न विभागों के अधिकारी महत्व नहीं देते हैं। सोयत कला थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में यही नजारा देखने को मिला। इसमें कई विभागों के अधिकारी या तो गायब थे या फिर उन्होंने अपने स्थान पर किसी कर्मचारी मात्र को भेज कर खाना पूर्ति कर दी। जो स्थानीय स्तर पर लोगो में चर्चा का विषय बना। बैठक में पहुंचे वरिष्ठ लोगों द्वारा क्षेत्र में हो रही समस्याओं के बारे में अपनी बात रखी, जिसमें प्रमुख बात बदहाल यातायात व्यवस्था व सड़क पर गोवंश का सड़को पर दिखना रहा। वही नगर के शमशान घाट पर भी साफ- सफाई और स्वच्छता, बरसात में अंतिम संस्कार शांति से हो उसके लिए क्षतिग्रस्त टीन शेड को बदलने की बात रखी गई। स्मेक बेचने व पीने वाले पर भी कार्रवाई की बात हुई। ताकि आए दिन हो रही चोरियों से बचा जा सके। थानाप्रभारी रामगोपाल वर्मा ने सभी से शांति पूर्वक अपना- अपना त्यौहार मने और भाईचारा बनाकर रखें, इसके लिए अपील की। इस अवसर पर पत्रकार, प्रशासन के प्रतिनिधि, पार्षद एवं वरिष्ठ गण मौजूद रहे।
थाने में शांति समिति की बैठक, अधिकारी की जगह पहुंचे उनके प्रतिनिधि
Atulya Bharat News
-
0

Post a Comment