जिस पर थाना पिडावा पर प्रकरण पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की तलाश पतारसी की गयी। घटना की गंभीरता को देखते हुये अति पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा आरपीएस व वृत्ताधिकारी वृत्त पिडावा सुनील कुमार आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी सुरेश कुमार के नेतृत्व में थाना पिडावा पर टीम का गठन कर मुलजिम की तलाश पतारसी की गयी।पिडावा व आसपास के सीसीटीवी फुटेज चैक किये गये। आपराधिक गतिविधियों में लिप्त व संपति संबंधी अपराधियो से पुछताछ की गयी।
संदिग्ध आरोपी शेख साजिद पिता शेख कल्लू जाति मुसलमान उम्र 33 साल निवासी पावरहाउस रोड सुनेल हाल निवासी नयापुरा मोहल्ला पीड़ावा से पुछताछ में कर्जा होने के कारण घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। प्रकरण का माल मशरूका मुत्युट मनी लिमिटेड ब्रांच भवानीमण्डी में गिरवी रखकर गोल्ड लोन प्राप्त करना बताया। जिस पर प्रकरण का माल मशरूका मुत्युट मनी लिमिटेड ब्रांच भवानीमण्डी से बरामद किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जैल दाखिल करवाया गया।

Post a Comment