खाना खाकर बाजार गया था
डग थाने के एएसआई रोडूलाल डांगी ने बताया-पुलिस ने बताया-बागरी मोहल्ला निवासी हरिओम बारेठ (22) रात 10 बजे खाना खाकर बाजार गया था। बाजार से वापस लौटते समय गायत्री मंदिर के पास उसने देखा कि उसके एक दोस्त का तीन लोगों से झगड़ा हो रहा है।
हरिओम वहां गया और विवाद सुलझाने की कोशिश की। इसी दौरान तीनों बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। बदमाशों ने हरिओम के पेट में चाकू घोंप दिया। इसके बाद चाकू पेट में ही छोड़कर हमलावर वहां से भाग गए।
हरिओम के चीखने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने हरिओम के परिजनों को सूचना दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उसे सीएचसी डग ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हरिओम को 108 एंबुलेंस से झालावाड़ रेफर किया गया।
तीनों युवकों को पुलिस ने पकड़ा
हरिओम की मां ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि हमले के कारणों की जांच की जा रही है। तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
हरिओम की मां ने बताया-उनके पति की मौत हो चुकी है। जिसके बाद से हरिओम ढोल बजाकर घर को चलाता है।
Post a Comment