पं दीनदयाल व्यापार मंच द्वारा नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन का स्वागत

भवानीमंडी: पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्योग एवं व्यापार मंच द्वारा नवनियुक्त भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन का फूलमाला और शाल श्रीफल देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंच के प्रदेश अध्यक्ष नरेश माधवानी, महामंत्री सोनू होरा, जिला अध्यक्ष कमल सुरेका, जिला महामंत्री कमलेश गुप्ता दलाल, उपाध्यक्ष मदनलाल गुप्ता, राजेश पामेचा, रूपेश माधवानी, दामोदर शुक्ला, पार्षद महेंद्र सिंह, सरपंच नेमीचंद पोरवाल, उप प्रधान ओंकारलाल गुर्जर आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि वह दिए गए दायित्व पर सभी के सहयोग से खरा उतरने का पूर्ण प्रयास करेंगे। यह जानकारी मंच के प्रदेशाध्यक्ष नरेश माधवानी के द्वारा दी गई।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post