पानी की किल्लत लेकर महिलाएं अधिकारियों के घर पहुँच गई तो मुकदमा दर्ज कराने की बात कह कर भगाया

झालावाड़: शहर में पानी की किल्लत से लोग त्रस्त है और अफसर मस्त है। परेशान महिलाएं अधिकारियों के घर तक अपनी बात पहुंचाने पहुंच गई तो उल्टे अधिकारियों ने मुकदमा दर्ज कराने की बात कह कर भगा दिया।महिलाओ ने जिला कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सौंपा है। इन दिनो भीषण पानी की किल्लत का सामना शहरवासी कर रहे है। कई वार्ड में पानी की किल्लत इस कदर वार्डवासियों को परेशान कर रही है कि तपती गर्मी में महिलाओ को पानी के लिए दर- दर भटकना पड़ रहा है।हबीब नगर के वार्ड में पिछले 15 दिन से अधिक समय से पानी की किल्लत परेशानी का सबब बनी है। दिनोदिन पानी की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। प्रशासन को कम से कम वैकल्पिक रूप में उनके क्षेत्र में पानी के टैंकर की व्यवस्था करनी चाहिए। साथ ही नल की व्यवस्था सुचारू रूप से की जाए। इसको लेकर सभी ने कलेक्टर से मांग की है। महिलाओ ने कहा कि जब पूरा बिल देते हे तो सुविधा भी मिलनी चाहिए।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post