विवाहिता ने सुसाइड किया, दहेज के लिए परेशान करने का आरोप लगाया, डेढ़ साल का बेटा है

कोटा: शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। उसने घर में ही फांसी लगा ली। पुलिस शव को उतारकर न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर गए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के भाई ने दहेज हत्या का मामला दर्ज करवाया है।

महिला मनीषा लोधा (26) सुहाया गांव गुना मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। 7 साल पहले उसकी शादी नरेश लोधा के साथ हुई थी। दोनों के डेढ़ साल का बच्चा है। वर्तमान में दोनों 7-8 महीने से कोटा के महावीर नगर द्वितीय इलाके में किराए से रह रहे थे।

महावीर नगर थाना हेड कॉन्स्टेबल राजेंद्र यादव ने बताया- घटना मंगलवार सुबह 11 बजे की है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और लोगों की मदद से गेट को तोड़ा। शव को नीचे उतारकर एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल लेकर गए, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

महिला के पति ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया था। ससुराल व पीहर पक्ष के आने तक शव को मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया। दोनों पक्षों के लोगों के आने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। महिला के भाई ने पैसे मांगने और मारपीट करने की शिकायत दी है। जिस पर दहेज हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post