सेंट्रल जेल डिप्टीसुप्रीडेंट रोहित कौशिक ने बताया कैदी कपिल 6 मई से खुली जेल में बंद था। 14 जून की शाम को उसकी अचानक तबियत बिगड़ी। उसे बेचनी व घबराहट हुई। जिसके एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। रविवार 15 जून की रात साढ़े 7 बजे करीब उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण सामने आएंगे। वैसे उसके पूर्व में बीमारी का कोई रिकॉर्ड नहीं है।
इधर भाई दिनेश उर्फ़ अन्ना ने बताया कि हाल ही 5 मई को उसका पैरोल फार्म भरा था। 40 दिन से खुली जेल में बंद था। शनिवार शाम 6 बजे करीब मेरा दोस्त उसे जेल में छोड़कर आया।2-3 घंटे बाद कपिल के फोन से किसी भीमराज ने फोन किया और बताया की कपिल की तबियत खराब है। जिसके बाद मैं मौके पर गया। उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। डॉक्टर से बात की तो उनका कोई रेस्पॉन्स नही था।
मैं रविवार को फिर गया। साढ़े 4 बजे करीब डॉक्टर ने उसे इंजेक्शन दिया। डॉक्टर ने कहा 10 मिनट आराम करने दो। जिसके बाद कपिल खड़ा होने लायक नहीं रहा। डॉक्टर ने उसके सिर पर खून जमना बताया। कपिल का शरीर नीला पड़ा हुआ था। जेल प्रशासन ने कपिल की मौत के कारण नहीं बताए। हमने मौत के कारणों की जानकारी मांगी है।
Post a Comment