कोटा में स्कूल लेक्चरर और कोच एग्जाम, आज जीके और पॉलिटिकल साइंस का पेपर

कोटा में आरपीएससी की ओर से स्कूल लेक्चरर एवं कोच भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। आज चौथा दिन दो पारियों में एग्जाम हो रहा है। सुबह की पारी में जनरल नॉलेज ग्रुप बी का पेपर वहीं दोपहर को पॉलिटिकल साइंस का पेपर होगा।

पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक होगी। कोटा में 55 परीक्षा केंद्र पर 16550 अभ्यर्थी नामांकित है। कोटा के उद्योग नगर गवर्नमेंट स्कूल में परीक्षा केंद्र आया यहां पूरी चेकिंग के बाद अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर भेजा गया। वहीं परीक्षा शुरू होने के 1 घंटा पहले ही परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया।

दूसरी पारी में 13 परीक्षा केंद्र पर 3611 अभ्यर्थी नामांकित है। दोपहर ढ़ाई बजे से साढ़े 5 बजे के बीच पॉलिटिकल साइंस का पेपर है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post