दिलशाद नूर (एडवोकेट) इंटरनेशनल डेमोक्रेटिक राइट्स फाउंडेशन (IDRF) के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त

भवानीमंडी: भारत की प्रमुख छात्र संगठन मुस्लिम स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन ऑफ इंडिया (MSO) की मानवाधिकार इकाई इंटरनेशनल डेमोक्रेटिक राइट्स फाउंडेशन (IDRF) की राजस्थान राज्य शाखा का औपचारिक गठन किया गया है। इस अवसर पर सर्वसम्मति से दिलशाद नूर (एडवोकेट) को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया।

दिलशाद नूर (एडवोकेट) एक अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और मानवाधिकारों के प्रबल पैरोकार हैं। वे लंबे समय से संवैधानिक मूल्यों, अल्पसंख्यकों के अधिकारों तथा सामाजिक न्याय के मुद्दों पर सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। उनकी नियुक्ति को संगठन की एक सशक्त पहल माना जा रहा है, जिससे राजस्थान में मानवाधिकार संरक्षण की दिशा में नई गति और दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर MSO के चेयरमेन शुजाअत अली कादरी ने कहा, "दिलशाद नूर (एडवोकेट) जैसे संवेदनशील, जागरूक और जनहितैषी व्यक्ति का नेतृत्व IDRF की राजस्थान इकाई को मजबूत आधार प्रदान करेगा। हम आशा करते हैं कि वे समाज के सभी वर्गों की आवाज़ को प्रभावी ढंग से आगे ले जाएंगे।"

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post