गोवंश को बचाने के लिए लगाई जान की बाजी, घुमन्तु गौमाता सेवा समिति ने दी श्रद्धांजलि

भैसोदामंडी: समीपवर्ती भवानीमंडी में घुमन्तू गौमाता सेवा समिति द्वारा गोवंश के बचाने के लिए कुवे में कूदे युवको की जान चले जाने पर शोक प्रकट किया। 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के गांव धरनावदा में एक गौवंश को कुए में गिरने से बचाने के लिए कुए में उतरे 5 नौजवान मनु कुशवाह, सोनू कुशवाह, सिद्धार्थ सहरिया, शिवचरण साहू की कुए में ज़हरीली गैस से दम घुटने पर अकाल मृत्यु हो गई।

समिति के गणेश सालेचा ने कहा कि गो तस्करी, गो हत्या, पीटना आदि के बारे में तो सुनते रहते हैं। लेकिन आज एक गो माता की सेवार्थ रक्षार्थ 5 नौजवान मौत के शिकार हो गए, य़ह पहला मामला है। गो माता सेवा कार्य में इनके बलिदान को याद किया जाता रहेगा। इस अवसर पर फूलचंद वर्मा, गिरधर गोपाल शर्मा, महावीर जैन, लखन बैरागी, दामोदर दयाल शुक्ला, मांगीलाल परतानी ,वल्लभ गुप्ता, दिनेश गुप्ता, भेरूलाल चौधरी, अविनाश परमार, पिरु खान, जाहिद चौधरी आदि उपस्थित रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post