लापरवाह अफसर, ठेकेदार मस्त और जनता त्रस्त
कपिल चौहान | भैसोदामंडी: दो राज्यो राजस्थान व मध्यप्रदेश की सीमा को जोड़ने वाली भैसोदा- भवानीमंडी वाह्य रेलवे स्टेशन सीमेंट कंक्रीट सड़क लोगो के लिए जोखिम व हादसों का कारण बनती जा रही है। क्षतिग्रस्त सड़क पर बीते रविवार की रात एक कांच से भरा ट्रक पलटी खा गया। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा होते- होते टल गया और कोई जनहानि नही हुई। पर विभागीय उदासीनता व लापरवाह ठेकेदार होने से आए दिन दुर्घटनाए होती जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश की सीमा से सटे भवानीमंडी रेलवे स्टेशन से पचपहाड़ की ओर जाने वाली सीसी सड़क बुरी तरह क्षतिग्रस्त है। उस पर वाहन नागिन की तरह लहराते हुए चलते हैं। इस सड़क की गारंटी पीरियड खत्म हुवे महीनाभर भी नही हुवा है। जबकि लोगो ने कुछ महीनों पहले ही सार्वजनिक निर्माण विभाग कार्यालय में सड़क सुधार के लिए एक शिकायत दी थी, उस समय सड़क गारंटी अवधि में थी। लेकिन अधिकारियों की निष्क्रियता व ठेकेदार की लापरवाही से मरम्मत नहीं होने के कारण यह सड़क और ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई।
ऐसा नहीं कि संबंधित विभाग की जानकारी में यह मामला नहीं है, लेकिन फिर भी गारंटी पीरियड की सड़कों की मरम्मत समय पर नहीं करवाई जा रही है। जिसका खामियाजा आम राहगीर व वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। साथ ही कोड में खाज का काम तो सड़क के किनारे बना अस्थाई अतिक्रमण है। कब्जा कर नॉनवेज के ढाबे, दुकाने, कच्चा निर्माण कर लिया गया।
कइयों ने तो इन अतिक्रमित दुकानो का व्यवसाय तक बना लिया, जिसमे से कई कब्जेदारों द्वारा किराये पर देने की जानकारी भी मिली है। इसके कारण भी सड़क सिकुड़ गई है। बता दे कि यह सड़क मन्दसौर जिले की गरोठ व सीमावर्तीय राजस्थान के झालावाड़ जिले की डग विधानसभा के दो दर्जन से अधिक गांवो को प्रभावित करती है। डग के पूर्व विधायक रामचंद्र सुनारीवाल के कार्यकाल में इस सड़क का निर्माण हुवा था। जो अब बदहाल है, जिसकी ना गारंटी बची है और नाही तय समय सीमा में सड़क सुधारी जा सकी।
इनका ये कहना
"मेरा घर मध्यप्रदेश भैसोदा में है और ट्रांसपोर्ट पचपहाड़ राजस्थान में है। रोज का आनाजाना रहता है। सड़क की दुर्दशा हो रही है। कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। बारिश के समय में हालात और खराब है।"
-चेतराज गहलोत, ट्रांसपोर्ट मालिक व कोंग्रेस नेता
"सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे है। रात के अंधेरे में तो दिखते भी नही है। सड़क की हालत हादसे को न्योता दे रही है। यह सिमवर्तीय व्यस्ततम मार्ग है। जल्द ही सुधार करना चाहिए।"
-नरेश माधवानी, प्रदेशाध्यक्ष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच राजस्थान
"यह दोनों राज्यो को जोड़ने वाला सबसे व्यस्ततम मार्ग है। इस पर सरकारी व कई निजी हॉस्पिटल भी है। अदालत भी है। सड़क की खराब हालत के कारण आये दुर्घटना होने का खतरा बना है।"
-कमल हटवाल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भैसोदा
"एक बार कल देखकर जो भी सुधार है, ठेकदार को बोलकर करवाया जाएगा।"
-सत्यनारायण मीणा, पीडब्ल्यूडी एईएन






Post a Comment