तालाब किनारे नगर परिषद द्वारा लगवाई कुर्सियां टूटी, नप की अनदेखी

भैसोदामंडी: इन दिनों भैसोदा के प्राचीनतम तालाब की पाल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसी बीच तालाब के किनारे आमजन व राहगीरों की सुविधा के लिए नप द्वारा लगाई गई सीमेंट निर्मित सराकरी कुर्सियां क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली। इनके पाए पूरी तरह से टूटकर चूर हो गए है।

ऐसी स्थिति में है कि इनको सुधरवाना भी मुश्किल है। स्थानीय लोगो का कहना है कि यह कुर्सियां तालाब में किये जा रहे खनन के चलते जेसीबी मशीन की टक्कर लगने से टूटी है। भैसोदा- भानपुरा मार्ग पर तालाब किनारे लगी यह कुर्सिया राहगीरों व पर्यटकों के लिए उपयोगी थी।

ऐसे में एक ही विकास के साथ- साथ नप की संपत्तियों का नुकसान होना नप की अनदेखी को दर्शाता है। वही इस बारे में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय पौराणिक का कहना है कि लगभग 7 माह पहले भी रागसपुरिया वार्ड एक में 5-6 कुर्सियां टूटी मिली थी जिसकी सूचना भी पुलिस चौकी में दी थी। शायद असामाजिक तत्वों की करतूत हो सकती है। इसको लेकर आगे कानूनी कार्यवाई की जाएगी।



0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post