भैसोदामंडी के नवागत चौकी प्रभारी ने शांति समिति की बैठक ली

भैसोदामंडी: आगामी मोहर्रम और अन्य त्योहारों को लेकर गुरुवार शाम 6 बजे भैसोदामंडी पुलिस चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित हुई। नवागत चौकी प्रभारी बलवीर सिंह यादव ने सभी से शांति व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने और प्रशासन का सहयोग करते हुवे तय नियम व कार्यक्रम के अनुसार आयोजन करने की अपील की। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगो ने मोहर्रम पर्व की परम्परा की जानकारी दी। बैठक में जुलूस मार्ग की जनाकारी दी गई। इस दौरान शांति और सुविधापूर्वक त्यौहार मनाने के लिए जरूरी व्यवस्थाओ के संबंध में भी चर्चा हुई। हालांकि बारिश के कारण लोग ज्यादा संख्या में नही पहुँच पाए। इस दौरान व्यापारी मोइनुद्दीन खान(गोलू), नगर कोंग्रेस अध्यक्ष पवन पाटीदार, पार्षद महेश गहलोत, पप्पू मीणा, शेरू खान सहित पुलिकर्मी मौजूद रहे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post