चचेरे भाई भरत सिंह ने बताया कि सुनील मजदूरी करता था। शाम को 6-7 बजे करीब दोस्त अर्जुन को छोड़ने मंडाना गया था। उसके साथ दोस्त करण भी था। रात 10 बजे करीब दोनो बाइक से मंडाना से कसार लौट रहा था। साढ़े 10 बजे के आसपास मंडाना टोल प्लाजा गीतांजलि फार्म हाउस के पास तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुनील व करण दोनों घायल हो गए। सुनील के सिर पर गम्भीर चोट लगी। उसके सिर से खून बहाने लगा। पता लगने पर दोनों घायलों को इलाज के लिए कोटा लाए। जहां सुनील की मौत हो गई। करण की हालत गम्भीर है। सुनील की दो साल पहले शादी हुई थी। पिछले एक साल से उसकी पत्नी पीहर में रह रही है।
मंडाना थाना ASI रामभरोस ने बताया कि मृतक के ताऊ के लड़के भरत ने शिकायत दी है। सुनील व करण बाइक से मंडाना से कसार लौट रहे थे। जिन्हें ट्रेलर ने पीछे से टक्कर मार दी। टोल प्लाजा की एम्बुलेंस से दोनों घायलों को कोटा लाया गया। जहां सुनील की मौत हो गई। ट्रेलर चालक झालावाड़ से कोटा की तरफ आ रहा था।उसमें सरिए भरे हुए थे। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। ट्रेलर को जब्त किया है। मामले की जांच की जा रही है।
Post a Comment