कोटा संभाग के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। खरीफ की फसल के लिए 1 जुलाई से नहरों में पानी छोड़ा जाएगा। कमांड एरिया डेवलपमेंट (CAD) प्रशासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश जारी होने के बाद किसानों ने खुशी जताते हुए लोक सभा स्पीकर ओम बिरला और संभागीय आयुक्त का आभार व्यक्त किया है।हाड़ौती नव निर्माण परिषद के अध्यक्ष राकेश निर्मल सेन ने बताया कि क्षेत्र के किसान हर साल की तरह इस साल भी 1 जुलाई से नहरी पानी की मांग कर रहे थे। प्रशासन और सरकार ने किसानों की मांग को गंभीरता से लेते हुए नहरी पानी छोड़ने की घोषणा कर किसानों को राहत प्रदान की है।
किसानों का अतिरिक्त खर्चा बचेगा युवा किसान नेता गिरिराज गौतम ने कहा कि पिछले दिनों किसानों के आग्रह पर संभागीय आयुक्त राजेंद्र सिंह शेखावत के.पाटन में किसानों के बीच पहुंचे थे। जहां किसानों ने उनसे 1 जुलाई से नहीं पानी का आग्रह किया था। किसानों की भावनाओं को समझते सीएडी प्रशासन ने 1 जुलाई से नहरों में पानी छोड़ने का आदेश जारी किया है। समय पर पानी मिलने से किसानों का अतिरिक्त खर्चा बचेगा, साथ ही उत्पादन बढ़ेगा।
Post a Comment