मंदसौर में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात एक एक्टिवा सवार युवक खुले गड्ढे में जा गिरा। घटना शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित तिरुपति रेस्टोरेंट के पास हुई। युवक को गड्ढे में देख आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और उसे बाहर निकाला गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।
जिले में हुई बारिश के कारण सड़कों में पानी भरा है। नगर पालिका द्वारा शहर में लगाए गए लोहे के चेंबर के ढक्कन कई जगहों पर खुले पड़े थे यही वजह है कि ये हादसा हुआ। हालांकि युवक सुरक्षित है।
खुले चेंबरों को तुरंत ठीक कराने की मांग स्थानीय लोगों ने नगरपालिका और अन्य संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि बारिश के मौसम को मद्देनजर रखते हुए सभी खुले चेंबरों को तुरंत दुरुस्त किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं टाली जा सकें।
सड़कों पर डेढ़ से 2 फीट तक भरा पानी बता दें कि गुरुवार शाम को मंदसौर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगभग डेढ़ घंटे बारिश हुई। इससे नयापुरा रोड, रेलवे स्टेशन एरिया, संजीत नाका और शुक्ला चौक जैसे क्षेत्रों की सड़कों पर डेढ़ से 2 फीट तक पानी जमा हो गया था।
Post a Comment