गरोठ: पुलिस ने दो आरोपियों को 2.7 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति काली रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक (MP44ZC8722) से मेलखेड़ा से गरोठ की तरफ आ रहे हैं।
वारनी फंटा मेलखेड़ा-गरोठ रोड पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। आरोपी योगेश (26 वर्ष) पिता बापूलाल निवासी पानपुर, नाहरगढ़, मंदसौर और रोडसिंह (70 वर्ष) पिता भगवानसिंह निवासी सुवासरा, मंदसौर हैं।
तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
तलाशी के दौरान उनके पास से प्लास्टिक के थैले में रखी 2.7 किलो अफीम बरामद की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि यह अफीम राजु पिता गणेशराम बलाई निवासी महुआ थाना सीतामऊ को देने जा रहे थे।
पुलिस ने इसे गरोठ स्टेशन से पकड़ा है। तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18,29 के तहत केस दर्ज किया है। बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।
Post a Comment