कोटा ग्रामीण के निमोदा हरि जी गांव में चंबल नदी के तेज बहाव में सोमवार को बहे 6 लोगों में से 2 लोगो के शव मंगलवार को मिल गए थे। आज एक शव और मिला है।एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए हुई है। घटनास्थल से नदी में 4 किलोमीटर आगे धर्मराज कोली (22) का शव मिला है। वही कोटा शहर के जगपुरा इलाके में तालाब में डूबा युवक का भी रेस्क्यू कर निकाला।
अब तक 3 शव निकाल चुकी रेस्क्यू टीम एसडीआरएफ कंपनी कमांडर एकता हाडा नेबताया कि एसडीआरएफ के कमांडेंट राजेंद्र सिंह सिसोदिया के निर्देशन में सोमवार से ही रेस्क्यू ऑपरेशन चंबल नदी में चलाया हुआ है। अब तक छह लोगों में से तीन लोगों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं। एसडीआरएफ के जवानों के द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
परिवार की मौजूदगी होगा पोस्टमॉर्टम एकता हाडा ने बताया की आज चंबल नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जाकोड़ा कैथून कस्बा का रहने वाला धर्मराज उर्फ धर्मेंद्र कोली (22) का शव घटना स्थल से 4 किलोमीटर आगे मिला है। नदी के अंदर से धर्मेंद्र का शव निकालकर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस के द्वारा धर्मेंद्र का शव पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट करवा दिया है। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।
एकता हाड़ा ने बताया कि रानपुर थाना क्षेत्र इलाके के जगपुरा गांव में मौजूद तालाब में एक युवक कल डूब गया था जिसका रेस्क्यू ऑपरेशन सुबह से ही एसडीआरएफ की टीम द्वारा चलाया जा रहा था। अर्जुन का शव भी जगपुरा खेड़ा तलाई से निकल लिया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद थी जिसे युवक का शव सौंप दिया गया।
Post a Comment