7 दिन में 60 से ज्यादा बकरियों की मौत, हर दिन दम तोड़ रही, लीवर और लंग्स खराब हुए

कोटा जिले के कैथून थाना क्षेत्र के चरण चौकी इलाके में एक सप्ताह में 60 से ज्यादा बकरियों की मौत का मामला सामने आया है। पशु चिकित्सालय से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची है। शुरुआती तौर पर बकरियों के लीवर और लंग्स में खराबी होना सामने आया है। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का कारण सामने आएगा।

स्थानीय निवासी जितेंद ने बताया- गांव में हर दिन बकरियां दम तोड़ रही है। रविवार के दिन 30 से 40 बकरियों की मौत हुई, जिसके बाद प्रशासन को सूचना दी गई।

वेटनरी डॉ. सुभाष भटनागर ने बताया- बकरियों की मौत की सूचना पर टीम मौके पर गई। जंगल के इलाके में सर्च किया। आज भी तीन डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची हैं। करीब 20 लोगों ने एक सप्ताह में 80 से 100 बकरियों मरने की बात बताई है।

डॉ. सुभाष भटनागर ने बताया- शुरुआती बारिश के बाद धोकडे (जंगल में उगने वाले पेड़) में साइनाइड आता है। जानवर उसकी टहनियां,पत्तियां खा लेते है तो उनके लीवर सेल डेड होने लगी है। लंग्स पर भी असर पड़ने लगता है। इसका असर 20 दिन बाद दिखाई देने लगता है।

संभवतया बारिश के बाद धोकडे का चारा खाने से बकरियों के लीवर और लंग्स में खराबी हुई और उनकी मौत हो गई। मौत के कारणों की जांच के लिए बकरियों के शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। अभी टीम जंगल में सर्च अभियान चला रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post