नागर ने कहा कि बिजली का उपयोग कर रहे हैं तो उसका बिल जमा करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनप्रतिनिधि की तो और भी ज्यादा जिम्मेदारी बनती है, क्योंकि जनता जनप्रतिनिधि के आचरण का अनुसरण करती है। उन्होंने कहा कि बुरी आदतों पर लगाम रखना चाहिए।
जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि जनप्रतिनिधि जनता का विश्वास जीतकर आते हैं। जनता उनके आचरण का अनुसरण करती है, इसलिए उन्हें ऐसा आचरण करना चाहिए जिससे जनता अच्छी आदतों का अनुसरण करे। उन्होंने कहा कि बुरी आदतों पर लगाम लगनी चाहिए।
बिजली चोरी पर सख्त रुख मंत्री ने स्पष्ट किया कि केवल नागौर में ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में जहां भी बकाया बिल या अवैध बिजली उपभोग मिलेगा, कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जब ईमानदार व्यक्ति बिल भर रहा है तो बिजली चोरी करने वालों को छूट नहीं मिल सकती। चाहे कोई सांसद हो या विधायक, सभी के लिए नियम समान हैं।
सुपोषित मां अभियान की शुरुआत कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़े की प्रगति की समीक्षा की गई। नागर ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला 7 जुलाई को सांगोद में सुपोषित मां अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसमें कम वजन वाली गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित की जाएंगी।
Post a Comment