पैसों के लेन-देन को लेकर दोस्तों में झगड़ा, दुकान में पटककर घूसे मारे

कोटा में दुकान में बैठे युवक पर तीन अन्य युवकों ने हमला कर दिया। एक हमलावर ने दुकान में पटक-पटक कर युवक को जमकर घूसे मारे। घटना मकबरा थाना क्षेत्र में 29 जून की दोपहर की है। हमले का सीसीटीवी अब सामने आया है। पीड़ित युवक ने मकबरा थाने में इसकी शिकायत दे रखी है।

पीड़ित युवक मयंक ने बताया- उसकी अमन कुरैशी से दोस्ती थी। दोनों के बीच पैसों का लेने-देन चल रहा था। डेढ़ साल से दोनों के बीच बातचीत बंद है। अमन पहले भी उसके साथ मारपीट कर चुका है। इसके बाद राजीनामा हो गया था। 29 जून रविवार को अमन ने वॉट्सऐप कॉल किया और मिलने बुलाया।

दोपहर डेढ़ बजे के करीब ब्रज राजपुरा भैरू गली स्थित दोस्त नरेश की दुकान पर जाकर बैठ गया। थोड़ी देर बाद अमन अपने साथी शाहरुख और गोलू के साथ आया। उसने आते ही पैसों की बात कहीं। मैंने हिसाब करने को कहा। इस बात से गुस्सा होकर उसने दोस्तों के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी।

मकबरा थाना ASI सम्पतराज ने बताया- दोनों बचपन के दोस्त है। आपसी कहासुनी में दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मयंक की शिकायत पर अमन समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मयंक का मेडिकल करवाया जा रहा है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post