भानपुरा: भानपुरा तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत कंवला पिकनिक स्पॉट के नाम से चर्चित मिनी गोवा में दो युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भानपुरा तहसीलदार विनोद शर्मा व थानाधिकारी ने मौके पर पहुँचे। अनाउंस करवाकर पूरे ही क्षेत्र से लोगो की भीड़ को खाली करवाया गया। वही स्थानीय गोताखोरों व एनडीआरएफ की टीम डूबे दोनों ही युवको का नदी में रेस्क्यू कर रही है। मिली जनाकारी के अनुसार दोनों ही युवक कोटा राजस्थान से बताये जा रहे है।
खबर लिखने तक तलाश जारी थी जो देर रात तक चलने की सूचना है। बता दे कि तहसील क्षेत्र के कंवला ग्राम में स्थित यह टापूनुमा जगह बीते कुछ वर्षों में ही पिकनिक स्पॉट के नाम से चर्चित हुई है। जिसमे बारिश के मौसम में लोग दूरदराज से घूमने आते है। हालांकि इस मौसम में इसको प्रतिबंधित क्षेत्र रखा जाता है, जो अभी तक पर्यटकों के लिए खुला हुवा था।
Post a Comment