जिसमें राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भिलवाड़ी एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भिलवाड़ी के समस्त विद्यार्थी एवं शाला परिवार के सदस्य उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सुबह- सुबह निकली रैली में बच्चों ने हाथों में तिरंगा लहराते हुए जोरदार देशभक्ति के नारे लगाए और मधुर देशभक्ति गीतों से पूरे माहौल को देशप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया। गलियों और चौक-चौराहों पर गूंजते "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के स्वर से भिलवाड़ी का हर कोना गूंज उठा।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मेहता ने अपने प्रेरक उद्धबोधन में कहा कि "हर घर तिरंगा अभियान केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हर भारतीय के हृदय में देशभक्ति का दीप प्रज्वलित करने का संकल्प है। तिरंगा हमारे गौरव, एकता और बलिदान का प्रतीक है। हमें इसे न सिर्फ अपने घर पर, बल्कि अपने मन में भी फहराना चाहिए।"
रैली के समापन पर उपस्थित सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामवासियों ने आगामी स्वतंत्रता दिवस को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment