सुवासरा पुलिस ने पकड़ी बड़ी शराब तस्करी: 1 आरोपी फरार, कार और 1.15 लाख की शराब जप्त


मंदसौर। थाना सुवासरा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरी कार पकड़ी है। जानकारी के अनुसार, बसई की ओर से तेज रफ्तार से आ रही सफेद रंग की हुंडई वेन्यु कार (क्रमांक MP14ZA3688) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने बेरिकेट्स तोड़कर भागने की कोशिश की। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई।

कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि कार में सवार संजय पिता रामलाल मालवीय (उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम धरोला थाना आलोट, जिला रतलाम) को पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी लेने पर कार से कुल 10 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (88.56 बल्क लीटर) बरामद हुई, जिसकी कीमत ₹1,15,200 आंकी गई है। साथ ही लगभग ₹10 लाख कीमत की वेन्यु कार भी जप्त की गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फरार आरोपी राजेश उर्फ बबलू प्रजापति, निवासी शामगढ़, इस शराब तस्करी में शामिल है। दोनों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 295/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से रिमाण्ड पर पूछताछ की जा रही है, वहीं फरार आरोपी बबलू प्रजापति की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

जप्त शराब में शामिल:

  • 2 पेटी इम्पेरियल ब्लू क्वार्टर
  • 2 पेटी इम्पेरियल ब्लू हाफ बोतल
  • 1 पेटी ऑल सीजन हाफ बोतल
  • 1 पेटी MD NO.1 क्वार्टर
  • 1 पेटी रॉयल स्टेज क्वार्टर
  • 1 पेटी MD NO.1 हाफ बोतल
  • 2 पेटी MD NO.1 बोतल

कुल जप्त कीमत – ₹11,15,200/-

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post