मां दुधाखेड़ी तक 511 मीटर लंबी चुनरी यात्रा, भक्ति भाव से उमड़ा जनसैलाब

खड़ावदा। नवरात्रि के पावन पर्व पर खड़ावदा नगर स्थित मां शीतला के दरबार से 511 मीटर लंबी चुनरी यात्रा धूमधाम से निकाली गई। यह चुनरी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मां दुधाखेड़ी माताजी मंदिर, बरखेड़ा गंगासा पहुंची। यात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। लगभग 1000 से अधिक महिला, पुरुष व बच्चे इस चुनरी यात्रा में शामिल हुए। श्रद्धालुओं के लिए मां शीतला गरबा समिति द्वारा ट्रैक्टर की व्यवस्था भी की गई, वहीं भक्ति भाव से जुड़े लोग करीब 8 किलोमीटर पैदल चलकर मां दुधाखेड़ी माताजी को चुनरी अर्पित करने पहुंचे। ग्राम बरखेड़ा गंगासा में भी चुनरी यात्रा का भव्य स्वागत व सत्कार किया गया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा और माता के जयकारों से मार्ग गूंज उठा।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post