इंदौर।
त्योहारों के दौरान अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल ने इंदौर से खड़की (पुणे) और इंदौर से हजरत निजामुद्दीन (नई दिल्ली) के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनें एलएचबी रेक से चलेंगी, जिनमें 1 सेकंड एसी और 17 थर्ड एसी कोच होंगे। बुकिंग 28 सितंबर से सभी पीआरएस काउंटर और IRCTC वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है।
इंदौर-खड़की-इंदौर स्पेशल (कुल 9 फेरे)
अवधि: 1 अक्टूबर से 26 नवंबर
प्रस्थान: इंदौर से हर बुधवार सुबह 11:15 बजे
आगमन: अगले दिन सुबह 03:10 बजे खड़की
वापसी: खड़की से हर गुरुवार सुबह 05:10 बजे, इंदौर रात 11:35 बजे
ठहराव: देवास, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी, वसई रोड, कल्याण, लोनावाला
इंदौर-हजरत निजामुद्दीन-इंदौर द्विसाप्ताहिक स्पेशल (कुल 18 फेरे)
अवधि: 3 अक्टूबर से 30 नवंबर
प्रस्थान: इंदौर से हर शुक्रवार और रविवार शाम 5:00 बजे
आगमन: अगले दिन सुबह 5:00 बजे हजरत निजामुद्दीन
वापसी: हजरत निजामुद्दीन से हर शनिवार और सोमवार सुबह 8:20 बजे, इंदौर रात 9:00 बजे
ठहराव: देवास, उज्जैन, नागदा, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, मथुरा जंक्शन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन ट्रेनों से त्योहारों में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और भीड़ का दबाव कम होगा।
Post a Comment